झमाझम |10 नंबरी Avengers 4 में क्या होने वाला है मितरों, यहां जानो!
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
जाल निकल नहीं रहा लेकिन फिर भी ये शॉ ऑफ कर दूं कि मैं अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर देख आया हूं और उम्मील है मार्वेल के सारे फैन्स देख चुके होंगे. अगर नहीं देखा है तो प्लीज लौट जाओ क्योंकि आगे स्पॉइलर हैं. पहला स्पॉइलर ये है कि वीकेंड पर सिर्फ तीन दिन में फिल्म 90 करोड़ की कमाई पार कर चुकी है. अब काम की बात की आने वाली अवेंजर में क्या होगा. अगर टेक्स्ट न पढ़ना हो तो वीडियो देख लो. पढ़ने में दिलचस्पी है तो नीचे स्क्रोल करो.
बात ये है कि जैसे सारे लोग धूल में मिल गए हैं उससे आप पूछ सकते हैं अमा ऐसे भी कोई मरता है क्या? आधी से ज्यादा अवेंजर्स की फौज गायब हो गई. उनकी जगह लोकी, गमोरा और विजन का मरना ज्यादा नेचुरल लगता है. तो हकीकत के सबसे नजदीक थ्योरी ये है कि टाइम का खेल खेला गया है. डॉक्टर स्ट्रैंज ने आगे जाकर देख लिया था कि क्या लोचा होने वाला है. लाखों फ्यूचर लड़ाइयों के बीच जिस एक जीत की बात डॉक्टर ने की थी वो शायद यही हो कि टाइम में आगे पीछे घुसकर सब माहौल सेट किया गया है.
2. हम लौट आएंगे तुम यूं ही बुलाते रहनाडॉक्टर स्ट्रैंज, ब्लैक पैंथर, स्पाइडर मैन नहीं मर सकते. इन सबकी फिल्में आने वाली हैं यार अभी जुम्मे जुम्मे चार रोज तो हुए इनको आए हुए. स्पाइडरमैन की होमकमिंग का सीक्वल, ब्लैक पैंथर 2 और डॉक्टर स्ट्रैंज 2 आने वाली हैं. सारे पावरफुल सुपरहीरोज हैं, डॉक्टर स्ट्रैंज की फैन फॉलोविंग एशिया में बहुत ज्यादा है जहां से मार्वेल की कमाई का बड़ा हिस्सा जाता है. उसको ये लोग मार नहीं सकते बताए देते हैं.
3. कल चमन था आज ये सहरा हुआ
गार्डियन्स ऑफ गैलेक्सी की पूरी टीम साफ हो गई है जो कि इम्पॉसिबल है यार. एडम वॉरलाक गार्डियन्स से बदला लेने के लिए तैयार किया जा रहा है तो ऐसा कैसे हो सकता है. रॉकेट थॉर का रैबिट दोस्त बन गया है वो लौटेगा जरूर.
4. आएगा आने वाला
ऐस्गार्ड की आधी जनता मरी है ये बात थॉर खुद अपने श्री मुख से बता चुके हैं लेकिन अभी आधी तो बाकी है न. ऐस्गार्ड के लोग सालों साल जीते हैं और महा पावरफुल होते हैं ये बात भी पता है इसलिए इधर से भी उम्मीद का कीड़ा काट रहा है.
खैर अवेंजर्स 4 का नाम भी काफी कुछ डिसाइड कर देगा इसलिए टेंसन लेने की जरूरत नहीं है नाम आने दो.
5. मैं तुझसे मिलने आई थानोस मारने के बहाने
एक और सबसे खास बात, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में निक फ्यूरी पेजर जैसे यंत्र से जो संदेश भेज रहे हैं वो कैप्टन मार्वेल के पास जाने वाला है. लोगों को लग सकता है कि अब अवेंजर्स में कैप्टन मार्वेल देखने को मिलेगी लेकिन हाथ जोड़ रहे हैं. ये सपना मत देखो यार काहे कि सपने जब टूटते हैं न तो बहुत दर्द होता है. कैप्टन मार्वेल मार्वेल के सबसे ज्यादा पावरफुल सुपर हीरो होने वाली है ऐसा मार्वेल के प्रेसिडेंट केविन फेज ने 2016 के एक इंटरव्यू में बताया था.
6. अरे दीवानों मुझे पहचानो
एक और प्वाइंट है हाइड्रा की वापसी. कैप्टन अमेरिका विंटर सोल्जर और अवेंजर्स- एज ऑफ़ अल्ट्रान के बाद हाइड्रा का उतना जिक्र नहीं आया है. न हालिया स्पाइडर मैन होम कमिंग या ब्लैक पैंथर में, लेकिन इनफिनिटी वॉर में हाइड्रा का लीडर रेड स्कल उस ग्रह में नज़र आता है. जहाँ थानोस सोल स्टोन लेने गया था. रेड स्कल को कैप्टन अमेरिका-फर्स्ट अवेंजर के अंत के बाद से नहीं देखा गया था. उस फिल्म में वो क्रैश होते प्लेन से हाथ में टेसेरेक्ट उठाने के चक्कर में कहीं गायब हो गया था. अब पता लगा वो अब तक ज़िंदा है और कई चीजें जानता है. साथ ही इनफिनिटी स्टोन के पास रहा है. ये बातें भले उसे शक्तिशाली न बनाती हों लेकिन ये दिखाती हैं कि वो अब भी इम्पोर्टेंस रखता है. तो कल को मार्वल की फिल्मों में हाइड्रा की वापसी या रेड स्कल का और ज्यादा रोल और योगदान तो तय है. और कुछ नहीं तो रेड स्कल की मौत तो दिखानी ही चाहिए, अब ये अवेंजर्स 4 में होता है या और किसी फिल्म में ये देखना है.
हिंदी सिनेमा और उसके संगीत के बारे में तमाम बातें होती हैं. मसलन, 70’s के बाद के गानों में वो बात नहीं रही. ब्लैक एंड वाइट टाइम में सब सहगल की तरह क्यों गाते थे. आखिर रहमान के संगीत में ऐसा क्या है! इंडी-पॉप के सितारों के ऐल्बम अब क्यों नहीं आते. ऐसे तमाम सवालों से भरी फिल्म संगीत की LP रिकॉर्ड से हेडफोन तक की, वाया डेक मशीन हुई यात्रा के किस्सों पर हम बात करेंगे. पेश है दूसरी किस्त. 1978 में आई डॉन फिल्म ने हिंदुस्तान को इस डायलॉग और खई के पान बनारस वाला जैसे गानों के अलावा एक और ज़रूरी चीज़ हिंदी सिनेमा को दी. डॉन हिंदी सिनेमा की ऐसी शुरुआती फिल्मों में थी जिसके ऑडियो कैसेट बड़ी संख्या में बिके. इससे पहले गोल चक्के वाले रिकॉर्ड का ज़माना था. इस बदलाव ने कई स्तरों पर हिंदी सिनेमा और उसके संगीत को बदल दिया. म्यूज़िक इंडस्ट्री का रिकॉर्ड से कैसेट पर शिफ्ट होना सिर्फ टेक्नॉल्जी के स्तर पर बदलाव नहीं था. कैसेट में घर में ही गाने रिकॉर्ड करने, उन्हें इरेज कर के फिर से गाने भरने की सुविधा थी. कैसेट की इस खासियत को दिल्ली के दरियागंज के एक पंजाबी लड़के गुलशन कुमार दुआ ने सही समय पर पहचान लि...
ये फोटोज हमें भेजी हैं. अनुराधा कंवर भाटी ने. तिक्खा इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल से. उनको लगा ‘दी लल्लनटॉप’ से शेयर करनी चाहिए. आप भी lallantopmail@gmail.com पर कायदे का कंटेंट भेज सकते हैं. ठीक लगा तो हम छापेंगे. बीकानेर का जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग, हर साल मिलकर इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल ऑर्गेनाइज करते हैं. इस बार 23वां कैमल फेस्टिवल था. 9 और 10 जनवरी को. उस मौके की तस्वीरें हम तक आई हैं. आप भी देखिए. ऊंटों से जुड़िए,राजस्थान को महसूसिए इसे बहाने. 2. कोई 70 मिनट हैं तुम्हारे पास : ‘चक दे! इंडिया’ में फाइनल से पहले शाहरुख अपनी टीम का हौसला बढ़ाते दिखते हैं. मगर ये रेगिस्तान है, यहां नहीं. ये ऊंटवाले अपने नर्वस ऊंट कालू को सजाते हुए ऐसा कुछ नहीं बोले. 4. ये आराम का मामला है: भाई का ऊंट देखो, भाई का अंदाज देखो. 5. गाइज़, हाऊ मे आई हेल्प यू: दो विदेशी सैलानियों द्वारा कौतूहल से निहारे जाने पर ये ऊंट शायद यही कह रहा है. 6. होंठों पर रंग, सिर पर तिरंगा: इंसानों के रंगों से अंजान अपने में डूबा एक ऊंट. 7. ऊंट खडा जो पी लेता है, 30 दिनों का पानी: सूर्य की ऊष्मा के आगे सदा टिके रहने वाला ये खूब...
Comments
Post a Comment